Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : केशकाल का स्कूल निरीक्षण : कलेक्टर ने बालिका छात्रावास...

CG News : केशकाल का स्कूल निरीक्षण : कलेक्टर ने बालिका छात्रावास में स्टाफ को चेताया-छात्र सुरक्षा सबसे पहले

रामकुमार भारद्वाज/केशकाल: कोंडागांव जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शनिवार को केशकाल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेड़मा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय भवन का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्त स्टाफ को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय कक्ष एवं किचन का निरीक्षण किया और बाथरूमों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। बालक एवं बालिकाओं के लिए भोजन की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने और पानी की आपूर्ति दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

Read More : CHHINDWARA : जमुनिया गांव में रावण का दहन नहीं, बल्कि पूजा का चलता है रिवाज

श्रीमती पन्ना ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाने और कॉमर्स एवं इकोनॉमिक्स विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

Read More : CG NEWS : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में टीबी मरीजों को बांटे पोषण आहार, आरएचओ संतलाल साहू ने निभाया मोटिवेटर का रोल

इस अवसर पर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी, शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articleCHHINDWARA : जमुनिया गांव में रावण का दहन नहीं, बल्कि पूजा का चलता है रिवाज
Next articleLeh curfew : लेह में कर्फ्यू में 3 दिन बाद चार घंटे की ढील, सोनम वांगचुक के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here