Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में टीबी मरीजों को...

CG NEWS : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में टीबी मरीजों को बांटे पोषण आहार, आरएचओ संतलाल साहू ने निभाया मोटिवेटर का रोल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की देशव्यापी शुरुआत 17सितंबर को हुई रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी के निर्देशन में प्रधानमंत्री के इस महत्वकांक्षी मुहिम को आगे बढ़ाने में स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है इसी कड़ी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान सिविल अस्पताल माना कैंप में आयोजित हुआ.

CG NEWS : इस अभियान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आदरणीय डॉ आशीष मेश्राम सर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल माना कैंप एवं डॉ सतीश कुमार रावते,श्री संतलाल साहू आर एच ओ टेमरी द्वारा टीबी उपचारित मरीजों को आवश्यक पोषण आहार के पूर्ति हेतु अतिरिक्त पोषण आहार आज दिनांक 27/09/2025 को प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर निकिता लकड़ा,आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी से आर एच ओ दीपाली गावंडे ,सेक्टर सुपरवाइजर डीपी यादव ,खेमलता जाधव , एस टी एस पोषण, कुशवाहा जी शामिल हुए |

CG NEWS : इस कार्यक्रम के तहत आर एच ओ एवं टीम के द्वारा धरातल में महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच एवं सेवाएं प्रदान करते हुए टीबी मरीजों के निक्षय मित्र बनकर उन्हें पोषण आहार प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना के साथ शुभकामनाएं दी गई !

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here