Rajnandgaon Medical College Swine Flu Ward: राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू का प्रकोप! मेडिकल कॉलेज में बना 10 बेड का अलग वार्ड, ICU में वेंटिलेटर पर बुजुर्ग

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव। Nishaanebaz.com-Rajnandgaon Medical College Swine Flu Ward: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मौसमी बीमारियों और संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में अब तक स्वाइन फ्लू के 3 और कोरोना (कोविड-19) का 1 मामला दर्ज किया गया है। संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का एक पृथक (आइसोलेशन) वार्ड तैयार किया है। साथ ही गंभीर मरीजों की स्थिति से निपटने के लिए आईसीयू (ICU) में भी बेड आरक्षित किए गए हैं।

Read More : BRICS Summit 2026: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन के भारत आते ही दुनिया की नजर! PM मोदी से मुलाकात में होंगे कई बड़े मुद्दे

आईसीयू में वेंटिलेटर पर बुजुर्ग, स्टेशनपारा का 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित शहर के एक बुजुर्ग की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

इसके अलावा स्टेशनपारा निवासी एक 24 वर्षीय युवक भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू का एक और नया मामला सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 3 हो गई है।

Read More : Shivraj Singh Chouhan Vande Mataram Row: वंदे मातरम को लेकर फिर गर्माई सियासत; रायपुर पहुंचे शिवराज बोले- राष्ट्रगान के अपमान को देश कभी माफ नहीं करेगा

छुरिया का युवक कोरोना पॉजिटिव; कोविड प्रोटोकॉल के तहत शुरू हुआ इलाज

स्वाइन फ्लू के साथ-साथ शहर में कोरोना ने भी दस्तक दी है। छुरिया क्षेत्र के रहने वाले एक 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

युवक को तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज प्रदान किया जा रहा है। एक साथ दो-दो तरह के संक्रमण के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

Read More : Guru Baldas Son Dhal Das Joins Congress: गुरु परिवार में राजनीतिक सेंध: मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर का कड़ा निर्देश, संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया कि सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इलाज के दौरान सख्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जो मरीज सर्दी, खांसी और अत्यधिक कमजोरी से जूझ रहे हैं, उनका तत्काल स्वाब सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके प्रत्यक्ष संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है तथा लोगों को स्वाइन फ्लू व कोरोना के लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments