पीने के लिए बैठे दो भाई, चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट

Parivesh
पीने के लिए बैठे दो भाई, चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट

सूरजपुर: जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव में चार दिन पहले हुई युवक अनिल सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी चचेरा भाई जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अनिल सिंह गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिस पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। जांच में पता चला कि वारदात की रात अनिल और उसका चचेरा भाई जगदेव साथ में शराब पी रहे थे। चखना को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में जानलेवा हमले में बदल गई। गुस्से में जगदेव ने घर से टांगी लाकर अनिल पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर टांगी समेत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जगदेव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *