Manpat Murder Case : राजमिस्त्री राजू का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा, शराबी साथी फरार…

Parivesh
Manpat Murder Case

Manpat Murder Case : अंबिकापुर। मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीडीह में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक पश्चिम बंगाल का निवासी राजू कुमार बताया जा रहा है, जो पिछले कई महीनों से मैनपाट में रहकर निर्माण कार्यों में लगा हुआ था।

Manpat Murder Case : जानकारी के अनुसार, राजू अपने एक अन्य साथी के साथ कुदारीडीह की एक कॉलोनी में मिस्त्री का काम कर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात इन दोनों युवकों के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर भयंकर विवाद हुआ था।

READ MORE : Ambikapur Crime : अंबिकापुर में चोरों का कहर: भाजपा पार्षद समेत 14 घरों के ताले टूटे, लाखों का सामान ले उड़े बदमाश

मंगलवार सुबह कॉलोनी स्थल पर राजू का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर ने किसी भारी पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही मृतक का दूसरा साथी युवक मौके से फरार है, जिस पर हत्या का मुख्य संदेह है।

READ MORE : अंबिकापुर में बारिश से गिरा दीवार, 5 वर्षीय बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। कमलेश्वरपुर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *