Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Crime : अंबिकापुर में चोरों का कहर: भाजपा पार्षद समेत 14...

Ambikapur Crime : अंबिकापुर में चोरों का कहर: भाजपा पार्षद समेत 14 घरों के ताले टूटे, लाखों का सामान ले उड़े बदमाश

Ambikapur Crime
Ambikapur Crime

Ambikapur Crime : अंबिकापुर। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीती रात गांधीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा पार्षद सुशांत घोष समेत 14 घरों के ताले तोड़ दिए।

Ambikapur Crime : चोर घरों से टीवी, लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Ambikapur Crime : गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी मदद से पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here