Wednesday, May 6, 2026
22.1 C
Raipur

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप की सगाई….

रश्मिका मंदाना : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रहे ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड के चहेते विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया मुकाम दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों सितारों ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा या सोशल मीडिया पोस्ट के गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

READ MORE : Rajnandgaon News : शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला शिक्षकों की शिकायत से हड़कंप, पांच को कारण बताओ नोटिस जारी

रश्मिका मंदाना : सात साल की लव स्टोरी अब शादी तक

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई दोस्ती के साथ चर्चा में आई थी। इसके बाद 2019 की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को और गहरा कर दिया। पिछले सात सालों से फैंस अक्सर उन्हें साथ में ट्रैवल करते और एक ही लोकेशन से छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करते देखते रहे हैं, जिससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रही हैं।

हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन 2024 के एक इंटरव्यू में दोनों ने सिंगल न होने की बात कहकर रिश्ते को हवा दी थी। हाल ही में उन्हें एक ही कार से एयरपोर्ट जाते हुए भी देखा गया, जिसने इन अफवाहों को सच साबित कर दिया।

शादी की तारीख आई सामने

सगाई की खबरों के बीच, फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा की टीम ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है कि रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों सितारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

READ MORE : Juhi Chawla actress : देश की सबसे अमीर अभिनेत्री बनीं जूही चावला: IPL से लेकर रियल एस्टेट तक, 7,790 करोड़ रुपये की मालकिन

करियर अपडेट्स

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में धनुष और नागार्जुन के साथ फिल्म ‘कुबेरा’ में काम किया है। इसके अलावा, वह दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ (आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ) के अलावा ‘कॉकटेल 2’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘मायसा’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

विजय देवरकोंडा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में अहम भूमिका में नजर आए, जिसे सितारा एंटरटेनमेंट्स ने बनाया है।

सोशल मीडिया पर सगाई की खबर आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे इस जोड़ी को ‘ड्रीम कपल’ बताकर बधाइयाँ दे रहे हैं। अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 पर टिकी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories