Indore Breaking : क्राइम ब्रांच की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

Parivesh

इंदौर। Indore Breaking : क्राइम ब्रांच को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में इंदौर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नाइजीरियन ड्रग सप्लायर जैकब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी जैकब मूल रूप से नाइजीरिया का निवासी है और पिछले 2-3 वर्षों से दिल्ली में रहकर देशभर में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, जैकब दिल्ली में एक रिफ्रेशमेंट शॉप की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था। इससे पहले पुलिस ने इंदौर से हरिओम झा और लक्ष्य सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 36 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। पूछताछ में दोनों ने जैकब का नाम उजागर किया था।

क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जैकब को दिल्ली से धर दबोचा। आरोपी एक साल से अधिक समय से देशभर में एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। अब तक इस केस में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल आरोपी जैकब को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *