Breaking News : सड़क हादसे में बाल-बाल बची विधायक की बेटी…

Parivesh

सूरजपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सड़क हादसे ने लोगों को चौंका दिया जब विधायक भूलन सिंह मरावी की बेटी एक टक्कर में घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूटी से अपने घर से कोट पटना की ओर जा रही थीं। कलेक्ट्रेट गेट के पास अचानक सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह टक्कर हुई। हादसे में विधायक की बेटी को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर है।

घटना की खबर मिलते ही विधायक भूलन सिंह मरावी खुद अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल परिसर में जुट गई। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कैसे गंभीर हादसों को जन्म दे रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *