Bhopal Love Jihad : भोपाल लव जिहाद केस में एक और बड़ा खुलासा…..

Parivesh

भोपाल। Bhopal Love Jihad : राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी साहिल ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। चौंकाने वाली बात यह है कि साहिल ने ब्लैकमेलिंग का तरीका अपने साथी फरहान से सीखा था।

पुलिस जांच में पता चला है कि साहिल पहले लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर विश्वास जीतने के बाद उन्हें फंसाकर ब्लैकमेल करने लगता था। फरहान ने उसे सिखाया था कि किस तरह से लड़कियों की निजी जानकारी और तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन्हें धमकाया जा सकता है।

मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *