Ranchi Jharkhand : बाइकर्स गैंग का आतंक, एक साथ 3 महिलाओं पर मारा झपट्टा, चेन छीनकर हुए फरार…..

Parivesh

रांची। Ranchi Jharkhand : राजधानी रांची में एक बार फिर बाइकर्स गैंग ने दहशत फैला दी है। तीन महिलाओं से चेन छीनने की घटनाएं सामने आईं। लगातार वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर अचानक पीछे से आते हैं और झपट्टा मारकर चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। घटनाओं के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे या तो खराब हैं या फिर उनकी निगरानी सही तरीके से नहीं हो रही है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *