रांची में वायुसेना का शौर्य प्रदर्शन, एयर शो में आसमान बना रोमांच का रंगमंच

रांची:“अगर देखनी हो मेरी उड़ान, तो आसमान से कहो, थोड़ा और ऊंचा हो जाए…” – इस भावना को साकार करते हुए रांची के आसमान में शनिवार को भारतीय वायुसेना के जांबाज़ों ने अपने अद्भुत करतबों से हर किसी को रोमांचित कर दिया। नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित एयर शो में वायुसेना के पायलटों ने हैरतअंगेज़ प्रदर्शन कर रांचीवासियों को शौर्य और कौशल की अद्वितीय झलक दिखाई।

हॉक विमानों से तिरंगे की आकृति, उलटी उड़ान और रोमांचक फॉर्मेशन
एक घंटे तक चले इस शो में हॉक विमानों ने 5 मीटर से भी कम दूरी में उड़ान भरते हुए आसमान में तिरंगे की आकृति बनाई। फॉग ट्रेल से बने इस दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएनए मनोहर, लूप और क्रॉस जैसी जटिल आकृतियाँ और उलटी उड़ानों ने दर्शकों की सांसें थाम दीं।

एयर शो दो चरणों में
एयर शो को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में 9 विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए समां बांधा। दूसरे चरण में पायलटों ने अलग-अलग दिशा से उड़ान भरते हुए विभिन्न आकृतियां बनाईं, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिला।

6 महीने की कड़ी मेहनत, नज़ारे ने जीता दिल
वायुसेना की सूर्यकिरण टीम के पायलट – अजय दशरथी, जशदीप सिंह, कुलदीप हुड्डा, सिद्धेश कार्तिक, विष्णु, अंकित वशिष्ठ, गौरव पटेल, अर्जुन पटेल और दिवाकर शर्मा – ने इस शो में अपने छह महीने के कठिन अभ्यास का परिणाम दिखाया। उनकी समन्वित उड़ान और अद्वितीय प्रदर्शन ने रांची को गर्व से भर दिया।

फ्लाइट्स भी हुईं प्रभावित
एयर शो के चलते तीन कमर्शियल फ्लाइट्स के शेड्यूल में भी बदलाव हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट को री-शेड्यूल कर 9:20 बजे रवाना किया गया। इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 9:25 बजे गई, जबकि रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट एयर शो के बाद उड़ान भर सकी।

रविवार को भी होगा रोमांचक प्रदर्शन
यह दो दिवसीय आयोजन रविवार को भी जारी रहेगा। रांचीवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है भारतीय वायुसेना के अद्भुत शौर्य और तकनीकी कौशल को आसमान में देखने का।

संवाददाता – मनीषा सिन्हा की रिपोर्ट: बने रहिये nishaanebaz.com के साथ।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories