Loading date...
f 𝕏 ◎ ▶ in ◔
Nishaanebaz logo
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
▣ ▣ ▣ ✉ ▣LIVE TV
Nishaanebaz logo
▣LIVE ▣ ▣
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz logo
▣ Live TV WATCH LIVE
  • Chhattisgarh
    • Raipur
    • Ambikapur
    • Bhilai
    • Bilaspur
    • Dhamtari
    • Durg
    • Jagdalpur
    • Korba
    • Raigarh
    • Rajnandgaon
  • Madhya Pradesh
    • Bhopal
    • Dewas
    • Gwalior
    • Indore
    • Jabalpur
    • Khandwa
    • Rewa
    • Sagar
    • Satna
    • Ujjain
  • National
    • Delhi
    • Mumbai
    • Kolkata
    • Chennai
    • Bangalore
  • International
  • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Entertainment
  • More
    • Lifestyle
    • Health
    • Property
    • Religious
Nishaanebaz > Jharkhand > झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सरकार, केंद्र पर अधिकार छीनने का आरोप
Jharkhand

झारखंड विधानसभा में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सरकार, केंद्र पर अधिकार छीनने का आरोप

VIKASH KHALKHO
Last updated: August 1, 2025 4:35 pm
VIKASH KHALKHO
Share
SHARE

झारखंड विधानसभा : रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) के विरोध में झारखंड सरकार अब विधानसभा में प्रस्ताव लाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को सदन में रखने पर सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि यह प्रस्ताव आगामी 4 अगस्त को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि SIR के जरिए केंद्र सरकार राज्य के मतदाता सूची में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है, जो संविधान की भावना और राज्य के अधिकारों के खिलाफ है। इस प्रस्ताव को पारित कर केंद्र सरकार को एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की तैयारी की जा रही है।

Read More : CG News : धर्मांतरण के आरोपियों को समर्थन देने कांग्रेस पर बरसे बजरंगी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का जलाया पुतला….

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की व्यापक जांच और संशोधन किया जाता है। हालांकि, झारखंड की सत्ताधारी पार्टियों – झामुमो और कांग्रेस – का आरोप है कि केंद्र सरकार इसके जरिए राज्य के आदिवासी और पिछड़े वर्गों के मतदाता अधिकारों में हस्तक्षेप कर रही है। इस वजह से विधानसभा में इसका विरोध प्रस्ताव लाया जा रहा है।

मानसून सत्र से ठीक पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों और सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, अनूप सिंह, हेमलाल मुर्मू, सुरेश पासवान, संजय प्रसाद सिंह यादव, नरेश प्रसाद सिंह, उमाकांत रजक सहित कई विधायक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को सत्र के दौरान पूर्ण रूप से सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि वे सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच ज़ोर-शोर से रखें।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, SIR के खिलाफ प्रस्ताव 4 अगस्त को विधानसभा में पेश किया जाएगा और उस दिन इस पर चर्चा के बाद मतदान होगा। सरकार को भरोसा है कि सदन में इस प्रस्ताव को पारित कराने में कोई कठिनाई नहीं होगी क्योंकि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है।

Read More : गोवंश को हादसों से बचाने के लिए मोहन यादव सरकार की विशेष पहल — हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह प्रस्ताव केवल तकनीकी नहीं, बल्कि केंद्र बनाम राज्य के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक भी है। राज्य सरकार इसे एक “संवैधानिक लड़ाई” के रूप में जनता के सामने रखने की रणनीति अपना रही है।

Share The News
freight trains collided : झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, अप-डाउन लाइन ठप
Chhath Puja 2025 : बिहार के इन ऐतिहासिक घाटों पर मिलती है भक्ति और शांति की अनुभूति
DA Hike News: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% डीए हाइक, नवंबर से मिलेगी बढ़ी सैलरी
Jharkhand Road Accident: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, ट्रक में घुसी कार, उड़े परखच्चे
Deoghar Accident News: भीषण सड़क हादसा: कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 20 घायल
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByVIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Previous Article CG News CG News : धर्मांतरण के आरोपियों को समर्थन देने कांग्रेस पर बरसे बजरंगी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का जलाया पुतला….
Next Article ग्वालियर का अजब-गजब स्कूल : मां-बाप की निगरानी में चल रही पढ़ाई, जर्जर स्कूल में हर पल डर का साया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

248.1KLike
69.1KFollow
134KPin
54.3KFollow

Latest News

Chhattisgarh Health Workers Association: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
Chhattisgarh Top News
Chhattisgarh Coal Scam: सूर्यकांत तिवारी के कथित सहयोगी राकेश जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, हाईकोर्ट का आदेश पलटा
Chhattisgarh Raipur Top News
Maa Danteshwari Temple Traditions: दीपावली पर लक्ष्मी-नारायणी स्वरूप में दर्शन देंगी मां दंतेश्वरी, मशाल लेकर जंगलों से औषधियां लाते हैं सेवादार
Chhattisgarh Top News
Arang Road Accident: आरंग में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
Chhattisgarh Raipur Top News

You Might also Like

Haryana News
JharkhandNationalTop News

Haryana News : बहादुरगढ़ में मंगेशपुर ड्रेन टूटने से बाढ़ का कहर, सेना और SDRF राहत कार्यों में जुटे, 150 गाड़ियां डूबीं, कॉलोनियां जलमग्न

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
3 Min Read
Jharkhand

झारखंड : माओवादियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में रेल परिचालन बाधित, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
3 Min Read
Ghaziabad News
JharkhandNationalTop News

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं मंजिल से गिरने से तीन सगी बहनों की मौत, ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी वजह?

Sanjay Sahu
Sanjay Sahu
3 Min Read
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?