CG News : धर्मांतरण के आरोपियों को समर्थन देने कांग्रेस पर बरसे बजरंगी, दुर्ग में राहुल-सोनिया का जलाया पुतला….

Parivesh
CG News

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में जेल में बंद दो ननों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के सक्रियता दिखाने पर बजरंग दल ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिले के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन कर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पुतले जलाए। भिलाई के सुपेला चौक से लेकर जिले के 14 प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें बजरंगी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर ‘धर्मांतरण का संरक्षण देने’ का आरोप लगाया।

CG News : गौरतलब है कि 25 जुलाई से दुर्ग जेल में बंद दो ननों से मुलाकात करने के लिए इंडिया गठबंधन के सांसदों का दल छत्तीसगढ़ पहुंचा था। आज कांग्रेस के चार सांसदों और दो विधायकों ने जेल जाकर ननों से मुलाकात की, जिसके बाद बजरंग दल में आक्रोश फूट पड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे ‘धर्मांतरण माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण’ देने की साजिश बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे आरोप लगाए।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस को हिंदू आस्था और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करना बंद करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने धर्मांतरण के आरोपियों का समर्थन करना नहीं छोड़ा, तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामलों में कांग्रेस का रवैया शुरू से ही ‘मूक समर्थन’ वाला रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *