Bilaspur Fraud News : कल्चर क्लब में निवेश का मायाजाल : उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी….

0
133
Bilaspur Fraud News
Bilaspur Fraud News

बिलासपुर। Bilaspur Fraud News : न्यायधानी में एक बड़े उद्योगपति को मोटा मुनाफा और प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी दिलाने का सपना दिखाकर 4 करोड़ 80 लाख रुपए ठग लिए गए। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की इस हाई‑प्रोफाइल ठगी में आरोपी ने 2023 से 2025 के बीच अलग‑अलग किश्तों में रकम ऐंठी।

Bilaspur Fraud News : पुलिस के अनुसार रामा वर्ल्ड निवासी उद्योगपति किसी टूर पर राज्य से बाहर गए थे, जहां एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से मुलाकात हुई। दोस्ती बढ़ी तो फर्म संचालक ने ‘कल्चर क्लब’ में निवेश पर ऊंचा प्रॉफिट और प्राइम रियल‑एस्टेट सौदा देने का लालच दिया। भरोसा कर उद्योगपति ने लगातार तीन साल में 4.80 करोड़ रुपए निवेश कर दिए।

Bilaspur Fraud News :

न तय मुनाफा मिला, न वादा की गई प्रॉपर्टी। पूछताछ पर आरोपी टालमटोल करने लगा, तब जाकर उद्योगपति को ठगी का आभास हुआ। उन्होंने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस) की धारा 420 और 406 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब फर्म संचालक के संपर्क सूत्र, बैंक ट्रांजैक्शन और निवेश सौदे से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। उद्योग जगत में ठगी के इस मामले ने निवेशकों को सतर्क रहने का संदेश दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here