Bhopal Breaking News : 50 इलाकों में आज बिजली गुल : मेंटनेंस के चलते 3 से 5 घंटे तक रहेगी कटौती…

Parivesh
Bhopal Breaking News

भोपाल। Bhopal Breaking News : राजधानीवासियों को शुक्रवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मेंटनेंस कार्य के चलते शहर के करीब 50 इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बंद करने की पूर्व सूचना जारी की है, ताकि लोग beforehand अपनी तैयारियां कर सकें।

Bhopal Breaking News : सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट्स, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट्स में बिजली कटौती होगी।

वहीं, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चूना भट्टी, ताबिश कॉम्पलेक्स, सागर कैंपस, चाणक्यपुरी कॉलोनी, वर्धमान परिसर, गंगोत्री हाइट्स, परस्पर कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, सीआई कॉलोनी, सागर होम्स, चिनार वुड, जानकी नगर कॉलोनी, आम्रपाली में सप्लाई बाधित रहेगी।

Bhopal Breaking News

इसी समय अवधि में 9 ए और बी सेक्टर, बीडीए कॉम्पलेक्स, शक्ति नगर, अलकापुरी, विद्या नगर सी सेक्टर, दाना पानी, अंसल प्रधान, इब्राहिमपुरा, सरस्वती प्रकाशन, इतवारा, आजाद मार्केट, अलीगंज, बाल विहार, मंगलवारा, सुमित्रा विहार, पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्पलेक्स, इशान कॉलोनी, गंधर्व कॉलोनी, शिव नगर फेस-1 और 2, ट्रांसपोर्ट नगर, अनंतपुर, कोकता, हथाईखेड़ा, दौलतपुरा में भी बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजा भोज यूनिवर्सिटी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, श्रीकृष्णा सोसाइटी, वाल्मी इंस्टीट्यूट में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *