MP News : भोपाल में बनेगी MP की सबसे बड़ी हाईटेक सिटी…..

0
117
MP News : भोपाल में बनेगी MP की सबसे बड़ी हाईटेक सिटी.....
MP News : भोपाल में बनेगी MP की सबसे बड़ी हाईटेक सिटी.....

भोपाल। MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जल्द ही देश के सबसे आधुनिक शहरों में शुमार होने जा रही है। भेल और राज्य सरकार के बीच सैद्धांतिक सहमति के बाद भोपाल में 2200 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश की सबसे बड़ी हाईटेक सिटी बसाई जाएगी।

MP News : इस हाईटेक सिटी का विकास गुजरात की ‘गिफ्ट सिटी’ की तर्ज पर किया जाएगा, जहां सस्ते आवासीय फ्लैटों के साथ-साथ बड़े ब्रांड्स के शोरूम, कमर्शियल ज़ोन, और भारत मंडपम् जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर की भी योजना है।

MP News

बीएचईएल के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को डेवलप किया जाएगा। प्रस्तावित टाउनशिप में हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी – स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, ग्रीन स्पेस, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, और इनोवेशन हब जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना को केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है, जिससे इसके तेजी से मूर्त रूप लेने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट भोपाल के आर्थिक और शहरी विकास में एक नया आयाम जोड़ेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here