Khairagarh-Dhamdha Road Accident : अनियंत्रित कार पानी भरे गड्ढे में गिरी, चालक की मौके पर मौत, एक घायल….

Parivesh
Khairagarh-Dhamdha Road Accident

खैरागढ़। Khairagarh-Dhamdha Road Accident : जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरागढ़-धमधा मार्ग पर ग्राम गाड़ाडीह के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक ललित साहू (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अनिरुद्ध जंघेल (56 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

Khairagarh-Dhamdha Road Accident : दोनों साल्हेकला गांव के रहने वाले हैं और खैरागढ़ से गांव की ओर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सीधे गड्ढे में समा गई। पानी में डूबने से चालक की दम घुटने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल अनिरुद्ध को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह हादसा क्षेत्र में सड़क किनारे बने खतरनाक गड्ढों की ओर भी इशारा करता है, जो बारिश के मौसम में और भी घातक हो जाते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *