Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप, NSUI का प्रदर्शन;...

CG NEWS : असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर पर गंभीर आरोप, NSUI का प्रदर्शन; नकली दवाइयों के कारोबार से सांठगांठ का दावा

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। एनएसयूआई ने तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम पर नकली दवाइयों के कारोबारियों से कथित सांठगांठ का आरोप लगाया। संगठन का दावा है कि संजय नेताम को टैन कैफे में नकली दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के साथ देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एनएसयूआई का कहना है कि इतने गंभीर आरोप और कथित साक्ष्यों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

CG NEWS : प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि नकली दवाइयों का व्यापार सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरा है, ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है।

CG NEWS : एनएसयूआई नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर को पांच लाख रुपये नकद देने की पेशकश करते हुए आरोप लगाया कि रिश्वतखोरी और दवा माफियाओं से कथित संबंध खत्म किए जाएं। साथ ही यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर संगठन हर महीने पचास हजार रुपये देने को भी तैयार है, लेकिन नकली दवाइयों की सप्लाई और अवैध कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here