Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, लाखों की उगाही...

Raipur Crime : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, लाखों की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। थाना पंडरी पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपये की उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से ऑनलाइन व नकद रकम वसूलने का आरोप है।

Raipur Crime : प्रार्थिया ने थाना पंडरी में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर उसे मोवा-पंडरी स्थित किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पैसों की आवश्यकता बताकर 18 जनवरी 2025 को पीड़िता से 52 हजार रुपये ऑनलाइन लिए।

Raipur Crime : रिपोर्ट के अनुसार, जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो होने की बात कहकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 3 लाख 67 हजार रुपये की उगाही की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Crime : गिरफ्तारी के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी का नाम नित्या कुमार बरिहा, पिता लखेराम बरिहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद बताया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here