Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Crime News: नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का...

Crime News: नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Crime News
Crime News

Crime News: रायपुर : नवा रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

Crime News: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जो विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Crime News: सुनसान इलाके में युवक का शव मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच हत्या समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here