CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत बना हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से आगामी पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
प्रदेश में कहां कितनी हुई बारिश
CG Weather Update: पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश सारंगढ़ में दर्ज की गई। इसके बाद लाल बहादुर नगर में 11 सेंटीमीटर, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेंटीमीटर तथा सरसीवा में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई।
READ MORE: Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी
इसके अलावा मर्री बंगला देवरी, बारमकेला, मुंगेली, छुरिया, डोंगरगांव, महासमुंद, सरिया, धनोरा, कोटाडोल, भटगांव और भानुप्रतापपुर सहित कई इलाकों में 6 से 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बालोद में 5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई।नारायणपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, भैरमगढ़, पिथौरा, छोटेडोंगर, अंतागढ़, कोंडागांव, मनेंद्रगढ़, जनकपुर-भरतपुर, सक्ती, कटघोरा, बीजापुर समेत कई स्थानों पर 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। प्रदेश के दर्जनों अन्य जिलों और कस्बों में 2 से 3 सेंटीमीटर तथा कई जगहों पर 1 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।
इन जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट
CG Weather Update: मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर का मौसम
CG Weather Update: राजधानी रायपुर में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान का हाल
CG Weather Update: शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
READ MORE: Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट







