IGKV Raipur: कृषि विवि में आधी रात मची भगदड़ : ब्वॉयज हॉस्टल की प्लास्टर गिरा, छात्र का सिर फूटा

IGKV Raipur: रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विवि में गुरुवार देर रात भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। विवि परिसर में स्थित शिवम छात्रावास में मध्यरात्रि एक कक्ष का लगभग पूरा प्लास्टर ही गिर गया। इससे एक छात्र का सिर फूट गया, जबकि पूरे कमरे में प्लास्टर बिखरने से सामान को भी इससे नुकसान पहुंचा है। छात्र को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

IGKV Raipur: विवि प्रबंधन के अनुसार, घायल विद्यार्थी अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। रात में ही सभी छात्रों को अपने कक्ष खाली करने कहा गया और उन्हें दूसरे कमरों में शिफ्ट कराया गया। इससे आधी रात को विवि में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

 

IGKV Raipur: छात्रों ने मूलभूत सुविधा की मांग लेकर विरोध-प्रदर्शन

IGKV Raipur: घटना के अगले दिन सुबह शुक्रवार को छात्रों ने मूलभूत सुविधा की मांग लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके कारण शुक्रवार को भी विवि में स्थिति तनावपूर्ण रही। एनएसयूआई कार्यकर्ता जहां कुलपति वाहन के सामाने ही लेट गए तो वहीं एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। छात्रों ने इस लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

IGKV Raipur: कुलपति ने बुलाई बैठक

IGKV Raipur: शुरुआती बारिश में ही इस तरह की स्थिति निर्मित होने से प्रबंधन भी चिंता में है। कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल ने सोमवार को इस मामले पर बैठक बुलाई है। बैठक में सभी हॉस्टल के वॉर्डन अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से छात्रों में आक्रोश है।

IGKV Raipur: छात्रों में अब भय का माहौल

IGKV Raipur: उनका कहना है कि, वे पहले भी कई बार प्रबंधन को हॉस्टल कक्ष सहित अन्य चीजों की जर्रर स्थिति से परिचित करा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। छात्रों में अब भय का माहौल है। विशेषकर शयन के दौरान वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

IGKV Raipur: सभी छात्र सुरक्षित

IGKV Raipur: कृषि विवि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि, मामले की जानकारी मिलते ही सभी छात्रों को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कराया गया। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। छात्र खतरे से बाहर है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kerala CPIM Attack Congress: विड़िण्गम प्रोजेक्ट में ₹5400 करोड़ जनता के, लाभ अदाणी को क्यों? माकपा का तीखा हमला

Kerala CPIM Attack Congress: तिरुवनंतपुरम: केरल में विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय...

Badrinath Temple Controversy: बदरीनाथ धाम में चंदा चोरी का सनसनीखेज आरोप, मंदिर समिति अध्यक्ष के पीए पर उठी उंगली

Badrinath Temple Controversy: देहरादून/बदरीनाथ: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में...

Related Articles

Popular Categories