Breaking News : पूर्व सांसद के कार्यक्रम में जा रहीं मोना सेन सड़क हादसे में घायल…

Parivesh
Breaking News

कोंडागांव। Breaking News : नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन की कार एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में मोना सेन समेत बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

Breaking News : घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने फरसागुड़ा जा रही थीं। बताया जा रहा है कि अचानक सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार मोना सेन और अन्य दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और कोई गहरी चोट नहीं है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा संकेतकों की कमी के कारण इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं।

फिलहाल, घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है और घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश भी देखा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *