गोवंश को हादसों से बचाने के लिए मोहन यादव सरकार की विशेष पहल — हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

VIKASH KHALKHO
Screenshot 2025-08-01 161833

मोहन यादव सरकार : जबलपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में सड़कों पर घूमते आवारा गोवंश को सड़क हादसों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी पहल की है। अब नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाइवे और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है, बल्कि आवारा पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

Read More : Raipur News : आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाएं, चैंबर ऑफ कॉमर्स बनेगा मजबूत सहारा….

हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि गोवंश को सड़कों से हटाने और सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए एक प्रभावी एक्शन प्लान तैयार किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ लोकल ‘हाका गैंग’ को भी शामिल किया जाएगा जो कि पशुओं को पकड़कर पास की गौशालाओं में भेजने का काम करेंगे।

विशेष बात यह है कि सड़क पर पाए जाने वाले जानवरों के पैरों और सींगों में रेडियम लगाया जाएगा, ताकि रात के समय वे दूर से ही नजर आ सकें और वाहन चालक सावधानी बरत सकें। यह पहल जानवरों और वाहन चालकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Read More : Raipur News : आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाएं, चैंबर ऑफ कॉमर्स बनेगा मजबूत सहारा….

इसके साथ ही जो लोग जानबूझकर अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ते हैं, उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अभियान को जिले-दर-जिले लागू करने की तैयारी कर रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *