rewa news : रीवा पुलिस को बड़ी सफलता,सर मुंडवाकर घूम रहे अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक और कबाड़ी समेत कई गिरफ्तार

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा : रीवा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों से सिरदर्द बने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, जिसके सदस्य पुलिस से बचने के लिए पहचान छुपाकर घूम रहे थे।

rewa news : रीवा में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह को सिटी कोतवाली, गोविंदगढ़ और समान थाना की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। यह गिरोह रीवा और आसपास के अलग-अलग जिलों से वाहन चुराता था.

rewa news : पुलिस ने बताया कि इन चोरों तक पहुंचने के लिए 77 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसके बाद उनकी लोकेशन का पता चला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए पहचान छुपाने के लिए अपने सिर मुंडवाकर घूम रहे थे।

rewa news : पुलिस ने चोरों के पास से 12 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय रैकेट की पूरी चेन तोड़ते हुए गाड़ियों को काटने वाले कबाड़ी और चोरी के बॉडी पार्ट्स खरीदने वाले अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की गहन जांच कर रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *