MP Govt Bus Service : भोपाल। मध्यप्रदेश में दो दशक बाद सरकारी बस सेवा फिर से पटरी पर लौटने जा रही है। राज्य सरकार अप्रैल 2026 से ‘जनबस’ के नाम से नई सरकारी परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है। इसका संचालन यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के माध्यम से किया जाएगा, जो शुरुआत में 25 जिलों में बसें चलाएगी।
MP Govt Bus Service : कंपनी के संचालक मंडल ने 6 हजार से अधिक रूट्स को मंजूरी दे दी है। इन रूट्स पर कुल 10,879 बसें चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएंगी, जिससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
नई व्यवस्था का सेंट्रलाइज्ड सिस्टम सबसे पहले अप्रैल 2026 में इंदौर से शुरू होगा, जिसे आर्थिक राजधानी होने के कारण पहले चरण में शामिल किया गया है। इसके बाद धीरे-धीरे यह मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा और अप्रैल 2027 तक सभी संभाग और जिलों में जनबस सेवा पूरी तरह शुरू हो जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस नई बस सेवा से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आसान, सुरक्षित और सस्ती यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी भी नियंत्रित होने की उम्मीद है।








