Jabalpur News : घर-घर में शराब की बिक्री पर हंगामा, अमानपुर में मोहल्लेवासी और पुलिस आमने-सामने

0
203

जबलपुर। मदन महल क्षेत्र के अमानपुर कुलियाना मोहल्ले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आज क्षेत्र के लोगों और महिलाओं ने एक घर पर जमकर हंगामा किया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि घर से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी चोरी, 6 लाख के गहने ले उड़े चोर

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला द्वारा अवैध तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी। पहले भी इस पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, मोहल्ले में रहने वाले राजू नामक लिस्टेड गुंडा और उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग उस महिला के परिवार से जुड़ा होने के कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद चार दिन से जारी है। घटना के समय शराब बेचने वाली महिला का पति मौके से फरार था।

Read News : CG News : बिहार में कांग्रेस-आरजेडी विवाद, छत्तीसगढ़ सरकार ने अभद्र भाषा पर जताई कड़ी निंदा

पुलिस ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आबकारी एक्ट के तहत भी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here