MP News : डेढ़ सौ पुलिसकर्मी, 300 CCTV फुटेज और 5 दिन की मेहनत से खुली 26 लूट की वारदातें; 15 लाख की चोरी बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
172

MP News : रायपुर – सिविल लाइंस चौरहटा और कर्चुलियान थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन और पर्स स्नैचिंग की घटनाओं ने शहरवासियों में दहशत पैदा कर दी थी। बीते 10 दिनों में हुई इस लूट की श्रृंखला को रोकने और आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले के पुलिस कप्तान ने लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाईं।

Read News : Jabalpur News : घर-घर में शराब की बिक्री पर हंगामा, अमानपुर में मोहल्लेवासी और पुलिस आमने-सामने

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली और लूट की वारदातों में भाग लेने वाले आरोपियों के सुराग जुटाए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमजान खान, सलीम खान, राजेश साकेत, पंकज साकेत और सचिन सोनी को गिरफ्तार किया।

जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने बताया कि आरोपियों को शहर और ग्रामीण इलाकों की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी। वारदात के बाद वे सीसीटीवी लगे मार्ग और पुलिस की नियमित वाहन चेकिंग को बाईपास कर ग्रामीण इलाकों की ओर चले जाते थे। यही वजह थी कि उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण था।

Read News : Railway crossing : NIT, साइंस कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के छात्रों को पड़ेगा लंबा चक्कर

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग ₹14,30,000 की लूटी हुई सामग्री बरामद की है। आईजी ने बताया कि आरोपी जनवरी 2025 से अगस्त 2025 के बीच 26 अलग-अलग लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। रमजान खान के खिलाफ 5 अपराध दर्ज हैं, जबकि राजेश साकेत के खिलाफ विभिन्न स्थानों में 13 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी चोरी, 6 लाख के गहने ले उड़े चोर

पुलिस ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में राहत की लहर है, और पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों पर नजर रखी जाएगी ताकि रायपुर में कानून और व्यवस्था को मज़बूत किया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here