MP News: कृषि भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा, भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार

Rahul Goshwami

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में इसका स्वागत किया जा रहा है। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा ने आभार कार्यक्रम आयोजित कर इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और विधायक भगवानदास सबनानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में बड़ा कदम है, जिससे भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सकेगा।

MP News: नेताओं ने कहा कि लंबे समय से किसान संगठनों द्वारा उचित मुआवजे की मांग की जा रही थी। अधिग्रहण के दौरान किसानों को कई बार बाजार मूल्य से कम राशि मिलने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ऐसे में सरकार का यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया और इसे “किसान हितैषी सरकार” का उदाहरण बताया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है, जिनमें समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और आपदा राहत पैकेज शामिल हैं।

MP News: कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें।

MP News: भूमि अधिग्रहण पर बड़ा बदलाव,किसानों के हित में MP सरकार का फैसला

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *