Katni Jhula Hadsa : झूले में फंसे 23 साल की युवती के बाल, पूरे सिर की खाल समेत उखड़ी, जबलपुर रेफर….

Parivesh
Katni Jhula Hadsa

Katni Jhula Hadsa : कटनी। दद्दा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे कार्यक्रम को दहला दिया। झिंझरी स्थित दद्दा धाम परिसर के पास लगे मेले में झूला झूल रही 23 वर्षीय युवती साक्षी गोस्वामी के बाल झूले की रॉड में फंस गए, जिससे उसका पूरा सिर का स्किन बाल समेत उखड़ गया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Katni Jhula Hadsa : जानकारी के मुताबिक साक्षी अपने परिवार के साथ महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। झूला झूलते वक्त उसके खुले बाल मशीन की रॉड में फंस गए। जब तक झूला संचालक झूला रोक पाता, तब तक उसके बाल सहित पूरा सिर का ऊपरी हिस्सा उखड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। चीख-पुकार मचते ही लोग दौड़ पड़े और तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

READ MORE : Katni Air Pollution : पटाखों के धुएं से विज़िबिलिटी हुई कम, शहर की वायु गुणवत्ता खराब…

सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि युवती की हालत बेहद गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, माधवनगर टीआई संजय दुबे ने कहा कि घटना झूले की रॉड में बाल फंसने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है और झूला संचालक से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद पूरे दद्दा धाम परिसर में मातम छा गया। श्रद्धालुओं और दद्दा शिष्य मंडल के सदस्यों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *