Burhanpur News : लोकायुक्त कार्रवाई से बौखलाए उपयंत्री ने दी जान से मारने की धमकी, जानें मामला….

Parivesh
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर। नेपानगर नगरपालिका में तैनात उपयंत्री प्रकाश बड़वाहे ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल को जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कुछ दिन पहले ही उपयंत्री प्रकाश बड़वाहे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में अपराध दर्ज किया था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उपयंत्री ने ठेकेदार को फोन कर कथित तौर पर राजेश पटेल की हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी देने की बात कही।

Burhanpur News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने इस धमकी से जुड़ा ऑडियो सबूत नेपानगर थाने में जमा कराया है और उपयंत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने नेपानगर नगर पालिका और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

READ MORE : Burhanpur News : बिहार चुनाव में एनडीए के समर्थन में अर्चना चिटनिस ने की जनसभाएं, बोलीं -“विकास बनाम वंशवाद की लड़ाई”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *