Burhanpur News : बिहार चुनाव में एनडीए के समर्थन में अर्चना चिटनिस ने की जनसभाएं, बोलीं -“विकास बनाम वंशवाद की लड़ाई”

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : “बिहार की अलीनगर विधानसभा में चुनावी माहौल गरम है। भाजपा प्रत्याशी सुश्री मैथिली ठाकुर के समर्थन में मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ‘दीदी’ ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।”

Burhanpur News : बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बिहार का चुनावी वातावरण एनडीए की भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने पिछले दो दशकों में बिहार को विकास की नई दिशा दी है। यह चुनाव विकास बनाम वंशवाद का है।”
चिटनिस ने यह भी कहा कि“प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते हैं, वो करते हैं। दूसरी ओर NDA गठबंधन के नेता लोकतंत्र और संस्कृति का अपमान करते हैं। 6 नवंबर को कमल का बटन दबाकर इनसे हर अपमान का जवाब दें।”

Burhanpur News : वही प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि “हम सब मिलकर बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएँगे।” “अलीनगर में एनडीए के समर्थन में जनता का उत्साह साफ झलक रहा है। चुनावी हवा अब विकास और विजयी कमल के साथ बह रही है।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *