Rajnandgaon News : उपराष्ट्रपति के राजनांदगांव प्रवास के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Sanjay Sahu
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन के आगामी राजनांदगांव प्रवास के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्टेट स्कूल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मुख्य मंच, प्रदर्शनी स्टॉल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

Rajnandgaon News : उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं के संबंध जानकारी दी।

Rajnandgaon News : इस दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *