Sidhwa Sajan : रायपुर में फिल्म पायरेसी पर कार्रवाई: यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘Sidhwa Sajan’ लीक करने वाले पर एफआईआर दर्ज

0
124
Sidhwa Sajan
Sidhwa Sajan

Sidhwa Sajan : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म की पायरेसी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। टाटीबंध निवासी निर्माता की शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी ने बिना अनुमति के सेंसर बोर्ड से प्रमाणित छत्तीसगढ़ी फिल्म “Sidhwa Sajan” को अपने चैनल पर अपलोड कर विज्ञापनों से कमाई की और निर्माता को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

Sidhwa Sajan : शिकायत के अनुसार, दिनेश कुमार मिश्रा, जो मेसर्स व्हीआरएस प्रोडक्शन के प्रोपराइटर हैं, ने इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म को 2014 में सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिला था और इसके निर्माण में लगभग 35 लाख रुपये खर्च हुए थे। निर्माता का कहना है कि उन्होंने फिल्म के कॉपीराइट किसी को भी नहीं बेचे थे।

Sidhwa Sajan : 4 फरवरी 2025 को उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म “SDF PRODUCTION” नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड है। चैनल के संचालक सुनील दिवाकर ने बिना सहमति इसे पोस्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को साढ़े पाँच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिससे आरोपी ने विज्ञापन के जरिए आय अर्जित की, जबकि निर्माता को भारी आर्थिक हानि हुई।

Sidhwa Sajan : निर्माता की शिकायत पर पुलिस ने सुनील दिवाकर के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63(B) के तहत मामला दर्ज किया है। साक्ष्य के तौर पर यूट्यूब के स्क्रीनशॉट, प्रोड्यूसर कार्ड, सेंसर सर्टिफिकेट और फिल्म की सीडी पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर जांच कर रही है और चेतावनी दी है कि किसी भी ओरिजिनल कंटेंट को बिना अनुमति सोशल मीडिया या यूट्यूब पर अपलोड करना दंडनीय अपराध है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here