Breaking News : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी खबर….

Parivesh

रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ के हजारों पेंशनधारकों के लिए वित्त विभाग की ओर से राहतभरी खबर आई है। साय सरकार ने महंगाई राहत (Dearness Relief) में वृद्धि करते हुए पेंशनरों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

नई व्यवस्था के तहत सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले पेंशनरों को अब 53% महंगाई राहत दी जाएगी, जबकि छठवें वेतनमान के तहत यह दर 246% कर दी गई है। ये संशोधित दरें 1 मार्च 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।

वित्त विभाग ने इस निर्णय की जानकारी सभी विभागों, कलेक्टरों, संभागायुक्तों और राजस्व मंडल के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी है, जिससे इसका क्रियान्वयन समय पर हो सके।

पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिक संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे महंगाई के बोझ में कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। खासकर चिकित्सा, खाद्य और आवास जैसे खर्चों में यह वृद्धि काफी सहायक सिद्ध होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *