AIIMS Delhi : बीजापुर ऑपरेशन के शूरवीरों से मिले गृह मंत्री शाह…..

Parivesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चलाए गए अब तक के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन के नायकों से देश ने सलाम किया है। गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे और इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

करीब 21 दिनों तक चले इस अभियान में 31 खूंखार नक्सलियों का सफाया किया गया, वहीं 18 जवान घायल हुए। इन जवानों में से कुछ की हालत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाया गया।

गृह मंत्री ने जवानों की कुशलता पूछते हुए कहा कि ये सिर्फ मुठभेड़ नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

सरकार का कहना है कि नक्सलवाद के खिलाफ यह निर्णायक मोर्चा है और आने वाले समय में इस अभियान को और भी आक्रामक ढंग से चलाया जाएगा। जवानों की बहादुरी को पूरा देश नमन कर रहा है

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *