ट्विटर पर #BadaltaBastar टॉप ट्रेंड, छत्तीसगढ़ के लिए गलगम बना नया गौरव…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का सुदूरवर्ती गांव गलगम अब सिर्फ नक्शे पर नहीं, बल्कि पूरे देश के दिल में बस गया है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र ने एक नई पहचान बनाई है — उम्मीद, बदलाव और विकास की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस ऐतिहासिक यात्रा ने न केवल स्थानीय लोगों का हौसला बढ़ाया, बल्कि बस्तर के भविष्य की दिशा भी तय कर दी।

देश के सबसे बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन के सफल समापन के बाद मुख्यमंत्री का गलगम पहुंचना एक प्रतीकात्मक लेकिन मजबूत संदेश था – अब बस्तर डर से नहीं, विकास से पहचाना जाएगा।

गलगम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया, विकास कार्यों का जायजा लिया और सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर #BadaltaBastar ट्रेंड करने लगा और पूरे दिन ट्विटर पर टॉप पर बना रहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि गलगम अब बस्तर के पुनर्जन्म की कहानी का पहला पन्ना बन चुका है। प्रशासनिक पहुंच, सुरक्षा और विकास की पहल के साथ यह इलाका उम्मीद की नई रौशनी में डूबा हैं

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories