नक्सली साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा…..

Parivesh

धमतरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नगरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। चमेंदा के घने जंगल में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए आईईडी, डेटोनेटर, तार, बैटरी और नक्सली साहित्य मिले। बरामद सामग्री से अंदेशा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। बरामद विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया है और इलाके में अब भी गहन सर्चिंग जारी है।

इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की रणनीतिक सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तैनात बलों का मनोबल और मजबूत हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *