Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल में बम की धमकी से मचा हड़कंप! अटल...

M.P News : भोपाल में बम की धमकी से मचा हड़कंप! अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस समय हड़कंप मच गया जब अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी विश्वविद्यालय की अधिकृत ईमेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया।

मेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

धमकी की सूचना मिलते ही कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

Read More : M.P News : इंदौर में बंगाली चौराहे के बाद अब पालदा के चूहामार दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी घायल

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है।संभावित खतरे को देखते हुए बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की गहन जांच की जा रही है।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा। साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और ईमेल ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है।प्रारंभिक तौर पर इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

छात्रों और स्टाफ में दहशत

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों और स्टाफ में दहशत का माहौल देखा गया। हालांकि प्रशासन ने सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रण में रखा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here