Deputy CM Sharma : डिप्टी सीएम शर्मा का हमला: कांग्रेस के ईवीएम आरोपों पर तंज, जीत वाले क्षेत्र में ईवीएम सही कैसे?

Sanjay Sahu
Deputy CM Sharma

Deputy CM Sharma : रायपुर। बिहार चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के कांग्रेस आरोपों पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव में काम नहीं करते और सबकुछ ईवीएम पर डाल देते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दहाई के आंकड़े तक नहीं मिले और फिर भी वे नेता प्रतिपक्ष बने बैठे हैं। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संस्थाओं को बर्बाद और बदनाम किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां कांग्रेस की जीत हुई वहां ईवीएम कैसे ठीक हो गई?

Deputy CM Sharma : धान खरीदी की शुरुआत को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि इस बार एक लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है और रकबा भी बढ़ा है। सरकार सभी किसानों का धान खरीदेगी और एग्रीस्टेक के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जहां धान नहीं होगा, वहां पंजीयन रोका जाएगा।

Deputy CM Sharma : वीरेन्द्र तोमर की गिरफ्तारी और करणी सेना के प्रदर्शन की चेतावनी के संदर्भ में शर्मा ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था अच्छे काम के लिए होती है, अपराधियों के समर्थन के लिए नहीं। यदि कोई अपराधी किसी संस्था से जुड़ा है तो उस संस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *