Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: पीएम श्री सेजेस फरसगांव में FLN मेला का हुआ आयोजन

CG NEWS: पीएम श्री सेजेस फरसगांव में FLN मेला का हुआ आयोजन

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- पीएम श्री सेजेस फरसगांव में बाल दिवस के अवसर पर FLN मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर छात्रा शताक्षी के द्वारा वंदे मातरम की मधुर प्रस्तुति के साथ किया गया। एफएलएन मेला में कक्षा तीसरी से पांचवी के बच्चों के द्वारा भाषा विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित अलग अलग स्टाल लगाकर मॉडल का प्रदर्शन किया।

 

CG NEWS: हायर सेकंडरी स्तर पर भी बच्चों ने मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसमें व्यवसायिक शिक्षा, हेल्थकेयर एवं मीडिया एंटरटेनमेंट पर बनाए गए मॉडल बहुत ही आकर्षक रहा। कला के छात्रों ने भारत की ऐतिहासिक विरासत पर कृषि के छात्रों ने आदर्श कृषि फार्म सौर ऊर्जा के सुंदर मॉडल बनाए थे इसके साथ ही जनजाति गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों ने जनजाति संस्कृति का पारंपरिक वेश भूषा में नृत्य नाटिका के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, एसएमडीसी अध्यक्ष प्रवीर बदेशा, दीपेंद्र मसीह, मंशाराम मरकाम, प्रमीण राव, पार्षद सुमन जायसवाल, संगीता राव, विनोद पांडे, नरेंद्र गौर, भुनेश्वर पांडे एवं पालक उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य महावीर जायसवाल ने बताया कि आज के FLN मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य करके सीखो मॉडल की प्रस्तुति कर क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करना था.

CG NEWS: कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के शिक्षक कोमलराम जैन, श्रीमती उषा सिंह, शिवकुमार साहू, रामाधार, सुशीला नेताम, पंकज राव, अंजनी यादव, कांची चंदेल, त्रिमाला सिन्हा, ऋतु मिश्रा, सुमिका सिंह, रामप्रसाद नेताम, रमेश निर्मलकर, गौरव योगेंद्र, जीवन नेताम, दिनेश मरकाम का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here