Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarhia Kranti Sena : धरसीवां में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का शक्ति प्रदर्शन...

Chhattisgarhia Kranti Sena : धरसीवां में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का शक्ति प्रदर्शन : मौहागांव के दर्जनों युवाओं ने थामी संगठन की कमान

Chhattisgarhia Kranti Sena : मोहम्मद याकुब/धरसीवां। छत्तीसगढ़िया अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संयुक्त सदस्यता अभियान अब तेजी पकड़ने लगा है। धरसीवां ब्लॉक के ग्राम मौहागांव (सिलयारी) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा को अपनाते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

30 से अधिक युवाओं ने थामी सेना की कमान: मौहागांव में आयोजित इस अभियान के दौरान गांव के 30 से अधिक ऊर्जावान युवाओं ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की विधिवत सदस्यता ली। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।

पदाधिकारियों के जेल में होने के बावजूद बुलंद है हौसला: कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा और क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव को बिना किसी ठोस कारण के जेल में डालकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पदाधिकारियों की अनुपस्थिति में भी संगठन की गतिविधियां और सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ संचालित हो रहा है।

छत्तीसगढ़िया अस्मिता पर चर्चा: बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी छत्तीसगढ़िया समाज उपेक्षा और शोषण का शिकार है। संगठन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़िया समाज के स्वाभिमान को वापस दिलाना और स्थानीय लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाना है। इस दौरान रायपुर ग्रामीण और जिला स्तर के अनेक सेनानी और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here