Tuesday, September 29, 2026
Home Tech PNR से लेकर शिकायत तक! रेलवे ने 139 पर शुरू की ऑल-इन-वन...

PNR से लेकर शिकायत तक! रेलवे ने 139 पर शुरू की ऑल-इन-वन SMS सेवा, मिलेगा तुरंत समाधान

Indian Railway

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रेल यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से यात्रियों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 139 हेल्पलाइन नंबर पर SMS सेवा शुरू कर दी है। अब तक इस नंबर पर केवल कॉल के जरिए जानकारी और शिकायत दर्ज करानी पड़ती थी, जिसमें काफी समय लग जाता था। नई SMS सुविधा से अब यात्रियों को तेज, आसान और झंझट-मुक्त सेवा मिलेगी।

एक SMS में मिलेगी पूरी जानकारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नई सेवा के जरिए यात्री अब PNR स्टेटस, ट्रेन का समय, मौजूदा लोकेशन, रूट, आगमन-प्रस्थान स्थिति और पार्सल की जानकारी सीधे SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ 139 नंबर पर निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा।

Read More : जल्द लॉन्च होगी Next-Gen Renault Duster 2026! दमदार डिजाइन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से मचाएगी तहलका

शिकायत दर्ज करना भी हुआ आसान

रेल यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को गंदगी, पानी की कमी, बिजली, शौचालय या अन्य किसी सुविधा से जुड़ी समस्या होती है, तो वह अब SMS के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकता है। जैसे ही रेलवे को मैसेज प्राप्त होगा, शिकायत दर्ज कर संबंधित विभाग को समाधान के लिए भेज दी जाएगी।

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की पहल

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए रेलवे लगातार नए कदम उठा रहा है। 139 कॉल सुविधा और Rail Madad ऐप पहले की तरह जारी रहेंगे, जबकि SMS सेवा एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में जोड़ी गई है।

कैसे करें 139 SMS सेवा का इस्तेमाल

  • PNR स्टेटस: PNR <PNR नंबर>

  • ट्रेन लोकेशन: SPOT <ट्रेन नंबर>

  • रूट जानकारी: ROUTE <ट्रेन नंबर>

  • शिकायत: MADAD <समस्या> <PNR नंबर>

नई SMS सेवा से रेल यात्रियों को जानकारी और शिकायत दोनों के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा रेल सफर को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here