Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Youth Congress Sammelan : युवा ही बदलेंगे सत्ता की तस्वीर: छाल...

Raigarh Youth Congress Sammelan : युवा ही बदलेंगे सत्ता की तस्वीर: छाल में दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में युवा प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

Raigarh Youth Congress Sammelan : गौरी शंकर गुप्ता/छाल/रायगढ़। रायगढ़ जिले में युवा कांग्रेस ने अपनी सांगठनिक शक्ति का अहसास कराते हुए एक ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। छाल स्थित वृंदावन मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले भर से 500 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को जिले के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी युवा बैठकों में से एक माना जा रहा है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बढ़ा युवाओं का जोश: समारोह में पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया सहित कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक कर्मा नृत्य, गाजे-बाजे और विशाल बाइक रैली के साथ किया गया, जिसने पूरे छाल क्षेत्र को कांग्रेसमय कर दिया।

35 वर्ष से कम उम्र के जनप्रनिधियों का हुआ सम्मान: कार्यक्रम की सबसे खास कड़ी युवा नेताओं का सम्मान रही। रायगढ़ जिले में पंचायत या अन्य चुनाव जीतकर आए 35 वर्ष से कम आयु के युवा प्रतिनिधियों को मंच पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस ही सत्ता परिवर्तन की असली ताकत है, जबकि लालजीत राठिया ने मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर उग्र आंदोलन का आह्वान किया।

उस्मान बेग के नेतृत्व की प्रदेश भर में चर्चा: जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के मात्र डेढ़ माह के भीतर उस्मान बेग का यह चौथा बड़ा सफल आयोजन था। उनकी संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि रायगढ़ युवा कांग्रेस अब बूथ और पंचायत स्तर तक सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरेगी। उस्मान बेग ने अपने संबोधन में संकल्प दोहराया कि संगठन को हर गांव तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को नेतृत्व के नए अवसर दिए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here