Friday, August 21, 2026
Home Auto जल्द लॉन्च होगी Next-Gen Renault Duster 2026! दमदार डिजाइन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी...

जल्द लॉन्च होगी Next-Gen Renault Duster 2026! दमदार डिजाइन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से मचाएगी तहलका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत में नेक्स्ट जनरेशन Renault Duster 2026 के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह पॉपुलर मिड-साइज़ SUV 26 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगी। लॉन्च से पहले सामने आई इमेजेज से साफ है कि नई डस्टर पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक, प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड होगी। हालांकि इसके फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के दिन ही होगी।

दमदार और मॉडर्न डिजाइन में होगी पेश

डिजाइन के मामले में 2026 Renault Duster पूरी तरह नया अवतार लेकर आ रही है। इसमें Renault का नया लोगो, नई ग्रिल, बड़ा एयर डैम वाला स्पोर्टी बम्पर और Y-शेप LED हेडलाइट्स के साथ DRLs देखने को मिलेंगे। SUV की पहचान बने रूफ रेल्स, बोल्ड साइड क्रीज और बॉडी क्लैडिंग को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा 18-इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की ओर Y-आकार के LED टेललैंप्स इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे।

Read More : Big News : रायपुर एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय हब! दुबई-सिंगापुर-बैंकॉक की उड़ानों को हरी झंडी

प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स

इंटीरियर में भी Renault ने बड़ा अपडेट दिया है। नई डस्टर में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto-Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए कई एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो इसे सेगमेंट में मजबूत बनाएंगे।

टर्बो पेट्रोल के साथ आएगा हाइब्रिड विकल्प

इंजन ऑप्शंस में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। टॉप वेरिएंट में 156 bhp की पावर दी जा सकती है। खास बात यह है कि ICE वर्जन के बाद Renault Duster Hybrid भी लॉन्च की जाएगी, जो बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के साथ आएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here