Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Big News : रायपुर एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय हब! दुबई-सिंगापुर-बैंकॉक की...

Big News : रायपुर एयरपोर्ट जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय हब! दुबई-सिंगापुर-बैंकॉक की उड़ानों को हरी झंडी

रायपुर : रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की अहम बैठक में दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

हवाई कनेक्टिविटी को बताया राज्य विकास की रीढ़

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रवेश द्वार है और इसका अंतरराष्ट्रीयकरण राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट टाइमलाइन के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंटरनेशनल उड़ानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन हेतु इमिग्रेशन, कस्टम और वीज़ा कार्यालय, आवश्यक स्टाफ नियुक्ति और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। सांसद ने बताया कि रायपुर से हर वर्ष एक लाख से अधिक यात्री विदेश यात्रा करते हैं, ऐसे में सीधी उड़ानों की मांग लंबे समय से थी।

Read More : C.G News : बस्तर की अनोखी शादी परंपरा! जानें बिना कैमरे कैसे संजोते हैं अमिट यादें

रायपुर को कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी

पुराने टर्मिनल को कार्गो टर्मिनल में बदलने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे कृषि उत्पाद, वनोपज, हस्तशिल्प और औद्योगिक वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। कोल्ड स्टोरेज, पेरिशेबल कार्गो और फास्ट क्लियरेंस सिस्टम जल्द विकसित करने के निर्देश दिए गए।

यात्री सुविधाओं और पार्किंग व्यवस्था पर सख्ती

एयरपोर्ट पार्किंग में मनमानी वसूली पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। ड्रॉप वाहनों को न्यूनतम फ्री समय, सीमित शुल्क, अवैध वसूली पर कार्रवाई और शिकायत निवारण केंद्र की स्थापना के निर्देश दिए गए।

बस सेवा, DG यात्रा और बंद रूट्स पर बड़ा फैसला

एयरपोर्ट तक सिटी बस और इलेक्ट्रिक बस सेवा, DG यात्रा सुविधा की बहाली, प्रयागराज-वाराणसी-पटना सहित बंद रूट्स शुरू करने और मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ानों पर भी निर्णय लिया गया।

ग्रीन एयरपोर्ट और भविष्य की तस्वीर

बैठक में रायपुर एयरपोर्ट को सौर ऊर्जा आधारित ग्रीन एयरपोर्ट बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीयकरण से छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान मिलेगी और निवेश-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here