Raipur News : रायपुर में सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा: 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित उतारा

Raipur News : रायपुर : रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती सड़क किनारे लगे ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है, जहां करीब 35 फीट ऊंचाई पर चढ़ी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Raipur News : जानकारी के मुताबिक, युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग पहुंच गए। रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नीचे बड़ी जाली बिछाई गई और करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई गई।

Raipur News : मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। काफी समझाइश और प्रयासों के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Raipur News : रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रही थी। मीडिया से बातचीत में उसने बताया कि उसे कोई विशेष परेशानी नहीं थी और होर्डिंग पर चढ़ने की कोई खास वजह भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की पहचान तथा उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories