Saturday, August 15, 2026
Home International India-Japan Relations : PM मोदी ने जापान की पहली महिला पीएम साने...

India-Japan Relations : PM मोदी ने जापान की पहली महिला पीएम साने ताकाइची को दी बधाई

0
226

India-Japan Relations : नई दिल्ली। जापान की संसद ने मंगलवार को साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना। 64 वर्षीय ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की ओर से चुनाव जीतते हुए निचले सदन में 237 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी योषिहिको नोडा को 149 वोट मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि वे भारत-जापान की रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बेहद अहम है।

Read More : BIG News : पुलिस कमिश्नर प्रणाली : रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का नया कदम

जापान की नई पीएम साने ताकाइची ने अपने पहले भाषण में कहा कि देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए सभी पीढ़ियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ पर ध्यान न देने और मेहनत पर जोर देते हुए कहा कि उनका फोकस केवल काम, काम और काम करने पर रहेगा।

इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने भी साने ताकाइची को बधाई दी और जापान के साथ संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

Read More : MP News : पुणे : शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद, भाजपा सांसद ने कराया गौमूत्र से शुद्धिकरण

यह नियुक्ति जापान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, क्योंकि साने ताकाइची पहली महिला पीएम बनकर देश में महिला नेतृत्व की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

Share The News
Previous articleWomen’s World Cup : सेमीफाइनल की जंग : टीम इंडिया के सामने अब करो या मरो की स्थिति
Next articleBreaking News : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here