Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : पुणे : शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद, भाजपा सांसद...

MP News : पुणे : शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद, भाजपा सांसद ने कराया गौमूत्र से शुद्धिकरण

0
158

पुणे। पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद तेज़ हो गया है। भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर उस स्थान का गौमूत्र से शुद्धिकरण कराया और शिव वंदना की। उन्होंने कहा कि शनिवार वाड़ा नमाज़ पढ़ने की जगह नहीं है और यह मराठा साम्राज्य का प्रतीक है।

सांसद कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने वहां भगवा झंडा फहराने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धार्मिक गतिविधियों को वक्फ संपत्ति में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी शनिवार वाड़ा को वीरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि नमाज़ सिर्फ मस्जिद में होनी चाहिए।

Read More : Raipur Accident : रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

वहीं विपक्ष ने भाजपा की कार्रवाई को धार्मिक नफरत फैलाने वाला कदम करार दिया। एनसीपी नेता रूपाली पाटिल थोम्बरे ने मेधा कुलकर्णी पर मजहबी तनाव भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की। एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि केवल तीन-चार मुस्लिम महिलाओं द्वारा जुमा की नमाज पढ़ने पर इतनी नाराज़गी क्यों। उनका कहना है कि शनिवार वाड़ा एएसआई संरक्षित स्थल है और वहां सभी के जाने का हक है।

पुणे पुलिस ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की शिकायत पर नामजद महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई एएसआई के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

Read More : Punjab News : पूर्व DGP और परिवार के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र व मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज

यह विवाद पुणे में सांप्रदायिक तनाव और धार्मिक भावनाओं के मामले को लेकर राजनीतिक बहस का नया मोड़ लेकर आया है, जिसमें प्रशासन और राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here